आपदा से बचाव के गुरु सीखने बेहद जरूरी है -डॉ एमपी सिंह

आपदा से बचाव के गुरु सीखने बेहद जरूरी है -डॉ एमपी सिंह

फरीदाबाद
7 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार एमएसएमई के प्रशिक्षण केंद्र सीटीआर में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है जिस के आठवें दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने डिजास्टर रिस्पांस, पॉलिसी ,डिजास्टर रिकवरी ,डिजास्टर प्रीवेंशन तथा अनेकों प्रकार की आपदाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने बताया कि पूर्व की तैयारियां कर लेने पर भविष्य में होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है इसके लिए जागरूकता का फैलाना ग्राम पंचायत, गैर सरकारी संस्थानों स्वयंसेवकों स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों ,सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को आपदा से बचाव के तरीके सिखाना बहुत जरूरी है इसीलिए आज डॉ एमपी सिंह ने परेशानियों से बचने के लिए प्रबंधन करना सिखाया और आपदा के दौरान दफ्तरों से बाहर निकलने के तरीके बताएं तथा डक कवर होल्ड विधि का उपयोग करके सुरक्षित रहने के तरीके बताएं जांच और खोज के तरीकों से अवगत कराया
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जब भूकंप आता है इमारत गिरती है तो उसमें पानी की लाइनें फट जाती हैं सीवर की लाइन टूट जाती हैं पेड़ पौधे दब जाते हैं जीव जंतु दब जाते हैं पालतू बिल्ली कुत्ता जानवर उसमें दब जाते हैं जहरीली गैस भी फैल जाती हैं जिससे बचाव के लिए पुलिस जिला प्रशासन व फायर ब्रिगेड को फोन करके बताया जा सकता है लेकिन पहले फर्स्ट रेस्पॉन्डर आप लोग ही होते हैं सरकारी मशीनरी को पहुंचने में समय लग सकता है एनडीआरएफ, एसडीआरएफ को पहुंचने में समय लग सकता है इस समय में कम्युनिटी के जागरूक लोग अपनी सेवाएं देकर लोगों की जानमाल को बचा सकते हैं उक्त सभी कार्यों के लिए डॉ एमपी सिंह ने पूर्व अभ्यास भी कराया और मानवीय आपदाओं तथा प्राकृतिक आपदाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया