पर्यावरण को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के इको क्लब ने किया कार्यक्रम आयोजित

फरीदाबाद। इको क्लब फरीदाबाद सोसाइटी आओ चले पर्यावरण बचाएं के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए जागरूकता अभियान के तहत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी सेंट्रल पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें कॉलोनी वासियों ने बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण को बचाने हेतु अनेकों कार्यक्रम रखे गए जिसमें मुख्य आकर्षण सुखा कूड़े के रिसाइकिल से बना हुआ बेंच इको क्लब के अथक प्रयास से तैयार हुआ है। जिसे वार्ड नंबर 26 के पार्षद अजय बैसला जी के कर कमलों द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन करवाया गया। कार्यक्रम में आए हुए जागरूक निवासियों को कूड़े को अलग अलग करने की सीख दी गई। इस कार्यक्रम में मानव रचना यूनिवर्सिटी से करीब 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इको क्लब फरीदाबाद सोसाइटी के टीम ने अपनी धरती मां के प्रति अपने अपने कर्तव्यों का बोध भी कराया। सभी आए हुए अतिथियों को पौधा देखकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय बैसला जी एवं कॉलोनी के सभी सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर ईको क्लब की ओर से नीता गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, शालिनी अग्रवाल, पल्लवी सचान, सोनाली सारस्वत, नानी कॉल, डाक्टर कामना बख्शी आदि मौजूद रहे।