सूरजकुंड मेले में ड्रोन द्वारा शरारती तत्व पर होगी पुलिस की पैनी नजर:- पुलिस आयुक्त

फरीदाबाद: 31 जनवरी, पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने दिनांक 03 फरवरी से 19 फरवरी को सूरजकुंड (फरीदाबाद) में शुरू होने वाले 36वे अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। इस अवसर पर उनके साथ मेले के तमाम सुरक्षा प्रबंधों के सुपरवाइजर के अधिकारी पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नीतीश अग्रवाल भी मौजूद रहे। पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस के आयुक्त ने सुरक्षा के मध्यनजर दौरा किया है सूरजकुंड मेले की बाउंड्री, वीआईपी पंडाल, वीआईपी गेट के अलावा अन्य सभी गेट व सभी जोन व पार्किग स्थल को चैक किया गया। उन्होंने मेले में मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। मेले की सुरक्षा व्यवस्था के मध्यनजर 8 जोन / सेक्टर में बांटा गया है।

मेले की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कर्मीयों की सिफट वाईज डयूटी लगाई गई है। ताकि डयूटी दुरस्त तरीके से की जा सके। सभी गेटो पर मेटल डिटेक्टर व डीएफएमडी होंगे, मेले की सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने व अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। सुरक्षा के मध्यनजर अपराधिक तत्वों व मंचलो पर नजर रखने के लिए महिला रेपीडेक्स पुलिस, स्वेट कमांडो व सिविल कपडो में पुलिस कर्मी तैनात किए गए है। इसके अलावा दूरबीन से भी मंचलो पर नजर रखी जाएगी। पुलिस कर्मी मेले के चारो और उंची उंची पहाड़ियों पर भी असले के साथ तैनात होंगें।

उन्होने बताया कि बुलेट पूरफ जिपसी, डॉग स्कवाड टीम, मोबाईल जैमर, स्वेट कमॉडों एवं सुरक्षा के मध्यनजर सीआईडी टीम का बम निरोधक दस्ता, एंटी स्बोटेज टीम, भी तैनात होगी।