डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल स्कूल में सड़क सुरक्षा आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह
डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल स्कूल में सड़क सुरक्षा आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया- डॉ एमपी सिंह
चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने कृष्णा कॉलोनी स्थित डॉ बी आर अंबेडकर मेमोरियल स्कूल में सड़क सुरक्षा और आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय सेमिनार और मॉकड्रिल का आयोजन किया जिसमें 200 विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भाग लिया
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने यातायात के नियमों की जानकारी दी तथा स्लम बस्ती में होने वाली घटना दुर्घटनाओं के बारे में बताया क्योंकि कृष्णा कॉलोनी के अंदर झुग्गी -झोपड़ी और स्लम बस्ती है जिस में रहने वाले लोग सुरक्षित नहीं है चारों तरफ गंदगी के अंबार लगे हुए हैं नालियों में से पानी बाहर गलियों में बह रहा है जिसकी वजह से मक्खी और मच्छर से फैलने वाले रोग हो रहे हैं तथा जल जनित बीमारियां पनप रही हैअधिकतम लोग नशे की हालत में घर में पड़े रहते हैं और लड़ाई झगड़ा करते रहते हैं जिसकी वजह से परिवार के सदस्य परेशान और दुखी रहते हैं उक्त सभी बातों को देखकर डॉ एमपी सिंह ने घर की साफ सफाई के फायदे बताएं और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए मानवीय आपदा की विस्तृत जानकारी देते हुए बचाव के तरीके बताएं तथा पूर्वाभ्यास कराया इस अवसर पर डॉक्टर एमपी सिंह ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन के बारे में बताते हुए कहा कि सभी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी उन्होंने भारत को संविधान दे दिया तथा शिक्षा स्वतंत्रता समानता का अधिकार भी दे दिया इसलिए हम सभी को उनकी शिक्षाओं पर अमल करना चाहिए और अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए उनके जीवन में अनेकों मानवीय आपदाएं आई लेकिन कभी हार नहीं मानी
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने आगजनी घटना ,भूकंप, बाढ़, बिजली का झटका, पानी में डूब जाना, बादलों का फटना, अधिक बरसात का होना आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा बचाव के विभिन्न तरीकों का पूर्वाभ्यास कराया और प्राथमिक सहायता देकर अस्पताल पहुंचाने के तरीकों से अवगत कराया
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शराबनी हलधर ने डॉ एमपी सिंह का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मीता, प्रीति, फातिमा और राहुल की अहम भूमिका रही
