फ्रैन्ड़स सोशल वर्कर्स एसोसिएशन(रजि.) मार्किट नम्बर-5 में गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। ध्वजारोहण संस्था के प्रधान गुलशन सहगल,महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ मिलकर किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक पूर्व मंत्री ए.सी चौधरी, निर्वतमान पार्षद सरदार जसंवत सिंह, गुलशन बगा,प्रताप सिंह चावला,राधेश्याम भाटिया,संजय भाटिया,अनिल कुमार,संजय जुनेजा,लक्खा सिंह,तनेन्द्र टंडन,संजीव सहगल,सरदार पप्पू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर संस्था के सिलाई सेंटर,कम्पयूटर सेंटर,ब्यूटीशियन सेंटर के बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें देश की अनेकता में एकता प्रर्दशित की गई। इस मौके पर ए.सी चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देशभक्तों को याद करने का दिन है। इस दिन हमें देश पर मर मिटने वाले शहीदों को नमन कर उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर गुलशन सहगल व मुकेश मल्होत्रा ने कहा कि आज के दिन हर व्यक्ति को यह प्रण करना चाहिए कि जिएं तो देश के लिए और मरे तो देश के लिए। उन्होनें संस्था की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी व संस्था में भविष्य में किए जाने वाले कार्यो का भी ब्यौरा दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभावान बच्चों व सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा कोरोना काल में सेवा करने वाले दो लोगों को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन संस्था के महासचिव मुकेश मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर संदीप गेरा,विजय भाटिया,सुरेन्द्र सिंह,सतीश साहनी,भारत भूषण भसीन,प्रदीप मल्होत्रा,राजेश गौसांई,राजेन्द्र आहूजा,अशीष कुमार,गगन अरोड़ा,सुनील महाजन व अशोक अरोड़ा मौजूद थे।
