74 वां गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गांव की पढ़ी-लिखी बेटी प्रियंका नर्वत द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया । प्रियंका नर्वत ने अभी C A की पढ़ाई पूरी की है उन्होंने अपने भाषण में कहा। कि सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत जो सम्मान बेटियों को दिया जा रहा है बहुत ही सराहनीय कदम है उसी के मद्देनजर आज मेरे गांव खेड़ी कलां में मुख्य अतिथि के तौर पर झंडा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ । जिसके लिए मैं स्कूल की प्रधानाचार्य एवं स्टाफ तथा ग्राम वासियों का तहे दिल से धन्यवाद करती हूं और बहनों से आवाहन करती हूं। कि खूब पढ़े लिखे शिक्षित बने और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। गणतंत्र दिवस के मौके पर इंसानियत चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान सुरेंद्र कौशिक व उनकी टीम धर्म सिंह नरवत रिटायर्ड S E नगर निगम फरीदाबाद, रमेश बंसल, सत्यवीर शर्मा, मुख्य अभियंता डीआर शर्मा, सचिव रेड क्रॉस अमित बहल द्वारा उन महिलाओं को कंबल देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने पिछले 1 साल में बेटियों को जन्म दिया है तथा गांव की आर्थिक रूप से कमजोर विधवाओं को भी कंबल देकर सम्मानित किया गया। इंसानियत संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को जर्सी से वितरित की गई तथा स्कूल में पढ़ाई में फर्स्ट तथा अन्य गतिविधियों में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को इनाम बांटे गए स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि प्रियंका नरवत व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया और गांव से आए मोजिज व्यक्तियों का माला अर्पण कर स्वागत किया गया तथा सभी का समारोह में सम्मिलित होने पर धन्यवाद किया गणतंत्र दिवस समारोह में समाजसेवी सत्यपाल नरवत, बलजीत सिंह मनसा रियल्टी से, पूर्व सरपंच राधेलाल, धर्मवीर, राकेश नरवत, अमित, कृष्ण पहलवान, मास्टर बलवीर, आजाद सिंह, रतनलाल, तेजपाल, चंद्र सिंह, लाला (सुरेंद्र) जगदीश, मोहनलाल, किशन सिंह, रघुवीर सिंह थानेदार, सतीश नर्वत कोच आदि ने भाग लिया।
