20 जनवरी 2023 उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार सीटीआर में आपदा मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने आपदा प्रबंधन के गुर सिखाते हुए कहा कि आपदा मित्र पुलिस और प्रशासन के सहयोगी होते हैं इसलिए कभी भी डॉ व एक्सपर्ट नहीं बनना चाहिए इस अवसर पर एसडीआरएफ हरियाणा से सब इंस्पेक्टर जगदीश हेड कांस्टेबल अशोक कुमार संजय कुमार वीरेंद्र सिंह अजय कुमार रमेश कुमार और राजीव कुमार ने आपदा प्रबंधन पर सभी प्रतिभागियों को साथ लेकर पूर्वाभ्यास कराया तथा सब इंस्पेक्टर जगदीश ने आपदा के दौरान आने वाली परेशानियों को दूर करने का निदान बताया हेड कॉन्स्टेबल संजय कुमार ने प्राथमिक सहायता का ज्ञान दिया और आंख नाक कान पर पट्टी बांधकर सुरक्षित रखने के तरीके बताएं अशोक कुमार ने लकड़ी काटने वाले तथा लोहा काटने वाले उपकरणों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों से भी लकड़ी और लोहा को कटवाया इस अवसर पर बेलचा हैमर कटर कुदाली आदि को सावधानीपूर्वक चलाना बताया यदि कोई मलबे में फंस जाता है तो उस मलबे को ऊपर उठाने के लिए एअरलिफ्टिंग बैग का प्रयोग करना सिखाया इस अवसर पर नेहा सोनी ने कार्यक्रम की भूर भूर प्रशंसा की और एसडीआरएफ के सभी जवानों का धन्यवाद किया इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट सिर पर लगाना आंखों में चश्मा पहनना हाथों में दस्ताने पहनना अपने पास सीटी रखना टॉर्च तथा लाठी रखने के लिए विशेष हिदायतें दी तथा अपने आप को सुरक्षित रखते हुए दूसरों की मदद करने के लिए आगाह किया उक्त ज्ञान से हम अपने परिवार मित्र तथा सहपाठियों को बचाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी बचा सकते हैं
