18 जनवरी 2023 को अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने किडावली में संस्कार की पाठशाला का आयोजन किया जिसमें देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रोफ़ेसर एमपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी को अपने बच्चों में संस्कार डालने चाहिए आजकल संस्कार कम होने की वजह से माता-पिता दादा-दादी का अपमान हो रहा है और अधिकतम वृद्ध आश्रम खुल रहे हैं या बुजुर्ग पेंशन पर आधारि त होकर अपना नरकीय जीवन जी रहे हैं जोकि समाज की दृष्टि से ठीक नहीं है
समाज में छोटे-बड़े अमीर गरीब सभी को जीने का अधिकार है इसलिए सभी के प्रति हमारा सही रुझान होना चाहिए और आपसी प्यार को बनाए रखना चाहिए भेदभाव नहीं करना चाहिए
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि जीते जी लोग अपने बुजुर्गों को घर से बाहर निकाल देते हैं कुछ अपनी बेटियों के पास चले जाते हैं या कुछ एनजीओ का सहारा ले लेते हैं लेकिन मरने के बाद उनकी चल अचल संपत्ति पर कब्जा कर लेते हैं और ब्राह्मण भोज कराते हैं प्यारे प्यारे रिश्तेदारों को भोजन खिलाते हैं लेकिन उसका कोई फायदा नहीं है
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि माता-पिता पूजनीय वंदनीय प्रार्थनीय है जीते जी इनकी सेवा करनी चाहिए तथा दुख और तकलीफ नहीं देना चाहिए देवी और देवता समझ कर पूजा अर्चना करनी चाहिए ऐसा करने से सभी ग्रह शांत हो जाते हैं और घर में कलह क्लेश नहीं होता है
डॉ एमपी सिंह ने कहा कि कोर्ट कचहरी और पुलिस केस से बचने के लिए सभी बहन बेटियों का यथा योग्य सम्मान करना चाहिए और कम उम्र में कभी शादी नहीं करनी चाहिए दान दहेज के लेनदेन पर पूर्ण प्रतिबंध होना चाहिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर देना चाहिए
