अग्रवाल महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एन०एस०एस० स्वयंसेवकों द्वारा शपथ
ग्रहण, नारालेखन तथा पोस्टर मेकिंग गतिविधि का आयोजन।
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ द्वारा आज दिनांक 16-01-2023 को प्राचार्य डॉ० कृष्ण कांत
गुप्ता जी के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा सप्ताह पर एन०एस०एस० स्वयंसेवकों द्वारा नारा
लेखन,पोस्टर मेकिंग तथा हस्ताक्षर लेखन अभियान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस
अवसर पर इंचार्ज डॉ० संजीव गुप्ता, डॉ० प्रवीन गुप्ता और एन०एस०एस० कार्यक्रम अधिकारी
डॉ० सीमा मलिक भी उपस्थित रही । “दुर्घटना से रखना दूरी है तो हेलमेट सबसे जरुरी है।”,
“वाहन नियंत्रित गति में चलाएं, जिम्मेदार नागरिक का फ़र्ज़ निभाएं।”,“सुरक्षा के साथ
समझौता, दुर्घटनाओं को न्योता।”आदि नारों के साथ ही 20 से अधिक स्वयंसेवकों ने सड़क
सुरक्षा सप्ताह पर लोगों को जागरूक करते हुए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भागीदारी दर्ज
कराई। डॉ० संजीव गुप्ता, डॉ० सीमा मलिक, श्रीमती अनीता , डॉ० सचिन गर्ग, श्रीमान
लवकेश, आदि के साथ महाविद्यालय के शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ ने हस्ताक्षर अभियान में
भाग लिया। 40 से अधिक एन०एस०एस० स्वयंसेवकों और महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ ली और दूसरों को भी इसके नियमों का पालन
करने के लिए जागरूक किया। एन०एस०एस० ईकाई III में इन गतिविधियों का सफल
आयोजन एन० एस० एस० स्वयंसेवकों और सेविकाओं ने महाविद्यालय विद्यार्थियों की
सहायता से किया। जिसमें मुख्यतः नरेंद्र सिंह, मनिष, कुनाल, अभिषेक, जतिन व सोनिया ने
विशेष भूमिका निभाई ।
