बल्लभगढ़ : हिंदुस्तान अखबार के वरिष्ठ फोटोजर्नलिस्ट सुभाष शर्मा के पिता पंडित रामकिशन शर्मा उम्र 69 साल का मंगलवार की सुबह 8:00 बजे स्वर्गवास हो गया। जिन का अंतिम संस्कार तिगांव रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया।जिन्हें मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सुभाष शर्मा ने दी। इस मौके पर राजनीतिक सामाजिक व पत्रकार जगत से जुड़े सभी लोग मौजूद थे।स्वर्गीय पंडित राम किशन शर्मा के 3 पुत्र जिसमें सबसे बड़े सुभाष शर्मा, चमन शर्मा और वासु शर्मा है। जिनकी एक बेटी ममता उपाध्याय है, जो कि शादीशुदा है। स्वर्गीय रामकिशन शर्मा जी एक नेक दिल इंसान थे और समाज में उनकी अपनी अलग प्रतिष्ठा थी। वह अपने पीछे एक हंसता खेलता परिवार छोड़कर गए हैं।
