लायंस आई हॉस्पिटल में हुआ 5 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन

 

फरीदाबाद। लॉयन्स क्लब हमदर्द के सहयोग से मानव भवन सेक्टर 10 में संचालित आई विजन सेंटर ने शुक्रवार को 5 और मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन दिल्ली स्थित लायंस आई हॉस्पिटल में कराया। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा व आई विजन सेंटर के कोऑर्डिनेटर लायन ललित कुमार झाम ने कहा है कि सेक्टर 10 स्थित मानव भवन में नवंबर 2021 में चैरिटेबल आई विजन सेंटर खोला गया था। इस सेंटर में प्रत्येक रविवार को सुबह 9 से 12 आधुनिक मशीनों से आंखों की जांच करके उचित उपचार किया जाता है दवाइयां निशुल्क प्रदान की जाती हैं और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों का ऑपरेशन रियायती दर पर दिल्ली स्थित लायंस क्लब के आई हॉस्पिटल में कराया जाता है। अब तक 1528 मरीजों की आंखों की जांच की जा चुकी है और 72 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन कराया जा चुका है। मानव सेवा समिति ने लोगों से इस चैरिटेबल आई विजन सेंटर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।