सेक्टर 86 स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाजसेवी सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने संस्थान के प्राध्यापकों के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे लगाए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले न सिर्फ समाज में व्याप्त दमनकारी सामाजिक व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि स्वयं महिलाओं में शिक्षा की अलख जगाकर उनको अधिकारों तथा कर्तव्यों के प्रति सजग किया। डॉ. रवि हान्डा सावित्रीबाई फुले को एक प्रखर समाज-सुधारक तथा युगप्रवर्तक बताए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर एन सिंह, उप प्राचार्या डॉ. पारुल खन्ना, डॉ. मीनू ढेम्बला, डॉ. पुनम टोकस, डॉ. गीता, उर्विजा रैना, रश्मिन कौर, रितु अग्रवाल, रेखा मित्तल, रिम्पल धमिजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
