FARIDABAD: आज ग्रुप 4 कर्मचारी संघ फरीदाबाद का स्थापना दिवस समारोह का आयोजन हुआ। प्रति वर्ष 31दिसम्बर के दिन संगठन अपना समारोह आयोजित करता रहा है ।कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्षों में कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका था। इसकी व्यवस्था ग्रुप 4 कर्मचारी संघ के प्रधान श्री नवीन रावत जी ढैकोला ने की ।इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री रवीन्द्र फौजदार जी विशेष अतिथि, श्री प्रदीप चौधरी नेता जजपा और श्री बिल्लू चंदीला जी सरपंच डूंगरपुर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे ।सभी अतिथियों का माला पहनाकर कर और पगड़ी बांध कर स्वागत किया गया। कार्य क्रम की अध्यक्षता श्री शैलेश कुमार कार्य कारी अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने की ।मंच संचालन श्री नीरज त्यागी जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद ने किया ।सभी साथियों ने संगठन की महत्ता, आवश्यकता और प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए । भारतीय मजदूर संघ जिन्दाबाद जिन्दाबाद जिन्दाबाद,भारत माता की जय, वन्दे मातरम्,राष्ट्र भक्त मजदूरों एक हो एक हो,देश भक्त मजदूरों एक हो एक हो नारों से सभास्थल को गुंजायमान रखा । उपरोक्त सभी अतिथियों ने संगठन को अपना पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया । शैलेश जी ने संगठन की रीति नीति और अनुशासन संगठित होकर प्रयास निश्चित विजयी होने का लक्षण है ।बीच में कई साथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए । उपरोक्त लोगों के साथ साथ प्रदीप जटोला, ललित कुमार,पवन सिंह,दशरथ गुप्ता,नन्दन जी, पोसवाल जी,रोकी रावत जी, तिवारी आदि ने संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डाला ।सभा का समापन सम्बोधन प्रधान नवीन रावत ने सबका धन्यवाद् करते हुए कहा कि सभी साथी भोजन करके ही सभास्थल कांवरा मोड़ से बदरपुर सैद (गांव से थोड़ा पहले ही) छोड़ सकते हैं । नगर निगम से सुरेश बूरा जी उपस्थित रहे ।इस तरह एक व्यवस्थित कार्य क्रम का स्वादिष्ट भोजन करने के साथ समापन हुआ ।
