ग्रीनफील्ड स्कूल के वार्षिकोत्सव पर मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे विधायक
फरीदाबाद। हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत ने कहा है कि मौजूदा समय में मनुष्य का शिक्षित होना जरूरी है क्योंकि बिना शिक्षा के मनुष्य का जीवन का कोई आधार नहीं होता, शिक्षित मनुष्य ही समाज व देश निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दे सकता है। विधायक नयनपाल रावत गांव सुनपेड़ स्थित ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन बृजमोहन ने विधायक नयनपाल रावत व टिपरचंद शर्मा का फूलों का बुक्के व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि आज के समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद में समय-समय पर भाग लेना चाहिए क्योंकि हरियाणा में अनेकों ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने खेलों में न केवल अपना बल्कि जिले व प्रदेश का नाम भी रोशन किया। उन्होंने बच्चों के साथ अपने स्कूल दिनों को भी सांझा किया और कहा कि पहले की पढ़ाई और अब की पढ़ाई में काफी बदलाव आया है, संसाधनों की बदौलत आधुनिक शिक्षा पर ज्यादा बल दिया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। विधायक नयनपाल रावत व टिपरचंद शर्मा ने प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर गजेंद्र सरपंच, विजयराम सरपंच, रवि सरपंच, ललित, खेमचंद, मोती, उमेश रावत ब्लाक मेम्बर, कौशल धनखड़, ज्ञान कौशिक, दिगम्बर चौधरी, ईसरी प्रकाश सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
