आज दिनाँक 29-12-2022 को देव मानव सेवा ट्रस्ट का आठवाँ स्थापना दिवस ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष अम्बिका शर्मा ने बल्लबगढ़ स्थित प्रेरणा पब्लिक स्कूल की छात्राओं में सैनिटरी पैड बाँट कर मनाया। अम्बिका शर्मा व महक वशिष्ट ने स्कूल की चालीस छात्राओं व सिलाई सीखने वाली ग्यारह महिलाओं को दो-दो पैकेट सैनिटरी पैड वितरित किये। अम्बिका शर्मा ने कहा कि देव मानव सेवा ट्रस्ट पिछले 7 सालों से मानवता के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाता आया है। ट्रस्ट के उद्देश्य समाज के पिछड़े वर्ग व निचले तबके के लोगों की सहायता करना है। अम्बिका शर्मा ने आगे बताते हुए कहा की ट्रस्ट की तरफ से निःशुल्क देव पाठशाला में स्लम बच्चों को भी पढ़ाया गया है। निःशुल्क सिलाई सेंटर के माध्यम से पिछड़े वर्ग की बेटियों व महिलाओ को ट्रस्ट की तरफ से प्रशिक्षण देकर स्वाबलंबी बनाया जाता है। इसी शृंखला में आज देव मानव सेवा ट्रस्ट की तरफ से जरूरतमंद बेटियों में स्वच्छता को मद्देनज़र रखते हुए सैनिटरी पैड वितरित किये गए हैं।
