फरीदाबाद, 19 दिसम्बर: हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स हरियाणा द्वारा सैक्टर-65 स्थित केंद्र पर अध्यापकों के लिए बेसिक ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में फरीदाबाद विधानसभा के विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। इस मौके पर चतर सिंह, जिला सचिव फरीदाबाद अजय कुमार शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सतेंद्र कुमार राज्य कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार राज्य ट्रेनिंग कमिश्रर, मा. समय सिंह, मुकेश अग्रवाल जिला सचिव भाजपा, पंकज गर्ग, मनोज मंगला, मधु माहेश्वरी, विजय रानी वर्मा, प्रवीन कर्दम, रिसाल सिंह जिला सचिव पलवल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित अध्यापकों के ट्रेनिंग कैंप की विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सराहना की। इस मौके पर उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि मानव से मानव को जोडऩे की अगर कोई कड़ी है तो वह सेवा होती है और यह कार्य हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड हरियाणा बखूबी तरीके से कर रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड का उद्देश्य भी नर सेवा नारायण सेवा है। समाज के लिए इससे बड़ा कोई और उद्देश्य नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड हरियाणा करोना काल में भी अद्भुत कार्य किया। उन विषम परिस्थितियों में जब मानव मानव से दूर हो रहा था तब स्काउट के सैनिकों ने सेवा का कार्य करके दिखाए। विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आज के दिन अगर विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास में स्काउट गाइड बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अनेक जगह कैंप लगाकर बच्चों को अभाव में अपना जीवन यापन कैसे करना चाहिए यह कार्य स्काउट गाइड करता है और जिला कार्यकारिणी फरीदाबाद के जिला सचिव अजय शर्मा व चतर सिंह, समय सिंह इसके लिए प्रशंसा के पात्र हैं।
