कैबिनेट मंत्री ने किया तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स का शुभारंभ
फरीदाबाद। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा है कि हरियाणा सरकार की खेल नीति में कभी कोई कमी नहीं रही जिसका परिणाम है कि आज योग्यता के आधार ही पुरे प्रदेश में खेलों में चयन और नौकरियां मिलती हैं। कैबिनेट मंत्री शुक्रवार को तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, हरियाणा द्वारा पिछले वर्ष के भांति इस वर्ष भी खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आधार पर 27 खेलों में राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स का आयोजन 16 से 18 दिसम्बर, 2022 तक आठ भिन्न-भिन्न जिलों में कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज लगभग 900 खिलाड़ी जिसमें खो खो, शूटिंग और मलखंब के खिलाड़ी इस खेल प्रतियोगिताओ में अपने खेल का प्रदर्शन दिखाएंगे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जितना हरियाणा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा मिला है उतना बढ़ावा हरियाणा के इतिहास में खेल क्षेत्र में किसी ने भी नहीं दिया है और उन्होंने सबका साथ सबका विकास हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे को प्रदेश में साकार किया है। किसी भी क्षेत्र की बात करें चाहे ओलंपिक हो या कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल की बात तो हर क्षेत्र में हरियाणा के खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आए हैं। एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया ने अतिथियों का स्वागत किया और सभी खिलाडिय़ों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। उपनिदेशक खेल मैरी मसीह ने बताया कि राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स के अंर्तगत पंचकूला में वालीबाल, बास्केटबाल, कबडडी. हॉकी-लडकियां अम्बाला मे तैराकी जिम्नास्टिक, कुरूक्षेत्र में साईक्लिंग, हॉकी-लडक़े, गतका, करनाल मे एथलेटिकस बैडमिंटन, क्याकिंग कैनोइंग, तलवारबाजी जीन्द मे रोईंग, योगासन यमुनानगर में भारतोलन, टेनिस गुरूग्राम में जूडो, तीरंदाजी, फुटबाल, रोहतक में कुश्ती, थांग-ता, टैबलटैनिस, जीन्द मे रोईंग, योगासन तथा फरीदाबाद मे शूटिंग, खो-खो तथा मलखम्ब का आयोजन लडक़े व लड़कियों के वर्ग मे कराया जा रहा है। राज्य स्तरीय खेलो हरियाणा गेम्स में कुल 11726 खिलाडिय़ों द्वारा प्रतिभागिता की जायेगी । इसी के अंर्तगत फरीदाबाद में मलखम्ब, खो-खो तथा शूटिंग खेलों का आयोजन कराया जा रहा है जिसमे मलखम्ब मे लडक़ों में 118 व लड़कियों में 74 लड़कियां, शूटिंग मे लडक़ों में 98 तथा लड़कियों में 78 व खो-खो में लडक़ों में 252 व लड़कियां में 252 कुल 872 खिलाडिय़ों / इंचार्जों द्वारा प्रतिभागिता की जा रही है। प्रतियोगिता के मलखम्ब तथा खो-खो के मुकाबले खेल परिसर, सै0-12 व शूटिंग के मुकाबले डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तथा एमीनेंस शूटिंग अकॅडमी, ग्रीनफील्ड कालोनी में कराये जा रहे हैं ।
