डीसी विक्रम सिंह ने किया बल्लभगढ़ में निर्माणाधीन बल्लभगढ़ लघु सचिवालय परिसर और स्वर्गीय सुषमा देवी महिला राजकीय महिला कॉलेज का औचक निरीक्षण कहा- जनवरी -2023 में किया जाएगा लोकार्पण
– अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
– : राजा नाहर सिंह महल देखकर डीसी विक्रम सिंह ने वहीं पर अधिकारियो की बैठक:-
फरीदाबाद, 12 दिसंबर।
डीसी विक्रम सिंह ने आज सोमवार को दोपहर बाद नव निर्मित बल्लभगढ़ लघु सचिवालय पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। डीसी विक्रम सिंह ने वहां निर्माणाधीन आधुनिक तकनीक से बन रहे स्वर्गीय सुषमा देवी महिला महाविद्यालय, लघु सचिवालय/एसडीएम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीसी विक्रम सिंह ने पीडब्ल्यूडी बी एंड आर और कॉलेज के प्रिंसिपल को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार टेंडर में जो भी कार्य पूरा करवाना है। उसको लिखित में ले और उसकी बारीकी से एक-एक जांच करके पूरा काम करवाना सुनिश्चित करें।
डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में आधुनिक तकनीकी से निर्माण कार्यों को पूरा करवाए।
नवनिर्मित एसडीएम, तहसीलदार, सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालयों की बारीकी से जांच की।
तत्पश्चात डीसी विक्रम सिंह और तमाम अधिकारियो और गणमान्य लोगों ने राजा नाहर सिंह महल में वहीं पर अधिकारियो की बैठक कर दिशा निर्देश दिए।
डीसी विक्रम सिंह ने राजा नाहर सिंह महल के निरीक्षण के दौरान कहा मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने रानी की छतरी का भी जल्द ही लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड परिसर सहित कई नए प्रोजेक्ट की भी प्रोजल तैयार कर रहे हैं।
डीसी विक्रम के साथ निरीक्षण के दौरान एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद, बीजेपी नेता एवं कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टीपर चंद शर्मा, पीडब्ल्यूडी बी एंड आर के कार्यकारी अभियंता प्रदीप सिंधु तथा अन्य विभागों के अधिकारी और कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटोज संग्लन।
डीसी विक्रम सिंह एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद व भाजपा नेता टीपर चंद निरीक्षण करते हुए।
