फरीदाबाद। चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में फाइब्रोस्कैन ओपीडी का आयोजन किया गया। ओपीडी में कई लोगो ने जांच कराई व सभी लोगो ने ओपीडी से लाभ प्राप्त किया। इस मौके पर चेयरमैन प्रेम सिंह राणा एवं वाइस चेयरमैन दिग्विजय सिंह राणा ने ओपीडी में लोगो से हाल चाल जाना और और कहा कि सुप्रीम अस्पताल की हमेशा से यही कोशिश रही है के लोगो को सस्ते दामो पर बेहतर इलाज प्राप्त हो, कई अस्पतालो में फाइब्रोस्कैन मशीन का शुल्क बहुत अधिक लिया जाता है जिस के कारण कई लोग इस मशीन का लाभ प्राप्त करने से वंचित रह जाते है, इसी वजह से सुप्रीम अस्पताल ने यह पहल की है ताकि कोई भी व्यक्ति इस मशीन का लाभ प्राप्त करने से वंचित ना रह सके और आधे दामो पर फाइब्रोस्कैन मशीन का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होने फाइब्रोस्कैन मशीन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि फाइब्रोस्कैन मशीन द्वारा लीवर सिरोसिस की सटीक जांच की जाती है, जब सिरोसिस में लीवर कैंसर का खतरा कई गुना ज्यादा हो जाता है तो फाइब्रोस्कैन से अंदाजा लगकर अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन कर कैंसर डिटेक्ट किया जाता है और उसके बाद लोगो का सही इलाज हो पाता है। उन्होने लोगो से अपिल करते हुए कहा कि आप अधिक से अधिक संख्या में आए और फाइब्रोस्कैन मशीन से लाभ प्राप्त करें। इस मौके पर आरपीएस भुल्लर, सीनियर कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. विवेक रिछारिया एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
