भारत में आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियों के समाधान हेतु जनसहभागिता आवश्यक- डॉ. जय प्रकाश सिंह
सेक्टर 86 स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी द्वारा “भारत में आन्तरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ” विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आई ए पी एस पदाधिकारी डॉ. जे पी सिंह को गुलदस्ते द्वारा स्वागत किए तथा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किए। संस्थान के विद्यार्थियों तथा प्राध्यापकों को संबोधित करते हुए डॉ. जे पी सिंह ने आंतरिक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न जटिल तथा सुक्ष्म पहलुओं पर विस्तार से चर्चा किए। उन्होंने आंतरिक सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के समाधान हेतु सरकार द्वारा समग्र प्रयास में जनसहभागिता को काफी महत्वपूर्ण बताए। छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए डॉ. जे पी सिंह ने कहा कि गुरूजनों द्वारा दी गई शिक्षा को विद्यार्थी अर्जुन की भाँति मन, वचन तथा कर्म से आत्मसात करें। संस्थान के निदेशक डॉ. रवि हान्डा ने मुख्य अतिथि डॉ. जे पी सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किए। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक डॉ.आर एन सिंह, उप प्राचार्य डॉ. पारुल खन्ना, डॉ. मीनू ढेम्बला, डॉ. पुनम टोकस, डॉ. गीता तथा अन्य प्राध्यापकों के साथ विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
