जिला फरीदाबाद में राशन डिपो की औचक निरीक्षण बारे रिपोर्ट 

आज दिनांक 28.11.2022 को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि श्याम कॉलोनी बल्लबगढ़ के डिपो धारक के पास FCI गोदाम से सरकारी राशन भेजा गया है, लेकिन डिपो पर पूरा राशन नही भेजकर उसकी कालाबाजारी की गई है। अचानक राशन डिपो को चैक कर लिया जाए तो राशन की कालाबाजारी का खुलासा हो सकता है।
इस सूचना के आधार पर श्री राजेंद्र कुमार व श्री सतबीर सिंह उप निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा श्री वीरेन्द्र सिंह निरीक्षक खाद्य आपूर्ति विभाग फरीदाबाद के साथ राम शर्मा के राशन डिपो श्याम कॉलोनी बल्लबगढ़ व उसके साथ Attech किये गए 3 अन्य राशन डिपुओं का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण पर पाया गया कि उपरोक्त चारों डिपुओं पर सरकारी राशन उचित मात्रा में मौजूद है। लेकिन पड़ताल पर सामने आया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा इन डिपुओं पर माह नवम्बर 2022 का 247 बैग गेंहू भेजा गया था लेकिन डिपू पर 240 बैग गेंहू ही पंहुचा है। गेंहू के 7 बैग कम पंहुचे है।
7 बैग गेंहू राशन डिपुओं पर न पहुचने बारे नागरिक खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक फरीदाबाद द्वारा FCI गोदाम स्टोर कीपर व ट्रांसपोर्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करके स्थिति स्पष्ट करते हुए आगामी कार्यवाही की जाएगी।