हरियाणा के ओजस्वी एवं सशक्त उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद के वार्ड नंबर 4 से नवनिर्वाचित सरपंच एवं चेयरमैन विजय सिंह को दी हार्दिक मुबारकबाद  :जिलाध्यक्ष  राजेश भाटिया

_________
फरीदाबाद ! हरियाणा के ओजस्वी एवम सशक्त उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने दिल्ली स्थित अपने निवास स्थान पर फरीदाबाद के वार्ड नंबर 4 से निर्वाचित सरपंच एवं चेयरमैन श्री विजय सिंह के पधारने और जीतने पर उन्हें हार्दिक मुबारकबाद एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ डॉक्टर अजय सिंह चौटाला के कर्मठ एवं फरीदाबाद जिला अध्यक्ष श्री राजेश भाटिया जी मौजूद रहे।
श्री दुष्यंत चौटाला ने श्री विजय सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों, गरीबों, मजदूरों के मसीहा एवं 36 बिरादरी के नेता जननायक चौधरी देवी लाल जी ने हमेशा जन आकांक्षा एवं भावनाओं के अनुरूप ने, न केवल देश और प्रदेश का चहुमुखी विकास किया बल्कि जन आकांक्षाओं को पूरा करते हुए उन्हें अभूतपूर्व नई-नई जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से भी लाभान्वित किया। ठीक उन्हीं के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर जननायक जनता पार्टी और इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह चौटाला भी देश और प्रदेश के विकास एवं जन कल्याण में समर्पित भाव से जुटे हुए हैं इसलिए आप सब को भी उनके नक्शे कदम पर चलते हुए जननायक जनता पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए आगे बढ़ते रहना है। इस अवसर पर अब्दुल सत्तार, साहुन, अमर, सलाउद्दीन, नरेश, अमर बजाज, हरिराम किराड, सीमा सितोरिया, निशांत रस्तोगी मौजूद रहे।