तेरापंथ महिला मंडल की मदद से सरकारी स्कूल भतौला में पुस्तकालय का हुआ उद्घाटन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की फरीदाबाद शाखा के सहयोग से समृद्ध राष्ट्र योजना के प्रोजेक्ट “फीड द माइंड ” के अन्तर्गत भतौला गांव के सरकारी स्कूल में पुस्तकालय का उद्घाटन किया गया। इस प्रोजेक्ट का लक्ष्य पुस्तकालय में उपलब्ध कराई गई ज्ञान वर्धक पुस्तकों के द्वारा विद्यार्थियों में बौद्धिक व नैतिक विकास तथा उन्नत जीवन निर्माण में अधिकाधिक सहयोग करना है। पुस्तकालय का लोकार्पण मानव सेवा समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा द्वारा किया गया ।
इस शुभ अवसर पर तेरापंथी सभा के पूर्व अध्यक्ष रोशनलाल बोरङ, उपाध्यक्ष संजय दुगङ, सहमंत्री नवीन छाजेङ, तेयुप अध्यक्ष विवेक बैद, महिला मंडल अध्यक्ष सुमंगला बोरङ,मंत्री चंदा दुगङ,अंजु बैद,सुनीता नाहटा,सूर्यकांता बैद, ललिता बैद,सरिता भंसाली , खुशबु सेठिया, निकिता बेगवानी,करूणा आंचलिया पुनम बांठिया,अनु भंसाली ,
बबीता धारीवाल ,पुजा दुगङ उपस्थित रहे। विद्यार्थियों को स्कूल के स्वेटर व फल भी दिए गए। संस्था द्वारा स्कूल हेड व समस्त स्टाफ का आभार प्रकट करते हुए सम्मान पट्टिका पहनाकर स्वागत किया गया।