भारत विकास परिषद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र और अजरौंदा विकास मंच एवं रोहिल्ला स्टार मेसोनिक डिस्पेंसरी सोसाइटी के सहयोग से सेक्टर 15A फरीदाबाद, में 10.00 बजे से 2.00 बजे तक निशुल्क शिविर लगाया गया ।
इस कैम्प में 160 से ज़्यादा लोगो ने अपनी आँखों ,दाँत , बीपी , शुगर, फिजियोथेरपी, रक्त जाँच तथा ईसीजी करवाई, 16 लोगों को मोतियाबिन्द के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया ।
कैम्प में भाविप क्षेत्रीय महासचिव श्री राजकुमार अग्रवाल , श्री राकेश गुप्ता , प्रदीप पाडीया जी, दिनेश गर्ग जी, अशोक गोयल जी , कैम्प के सूत्रधार पवन अग्रवाल जी, समीर शर्मा जी उपस्थित रहे आरगेनाईजर टीम से श्री बीरेन्द्र गौड जी, श्री बसंत लाल नैथानी , श्री जय करण , श्री मुकेश सिंह ,श्री विकास मेहरा जी और श्री अरुण वालिया जी का पूरा सहयोग मिला और बहुत सुन्दर ढंग से कैम्प का आयोजन किया ।
