पंचायत चुनाव 2022 : *- जिला में पंच और सरपंचो का चुनाव आज, पूरी की पुख्ता तैयारियां ::- जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह
कहा:- प्रजातंत्र के पर्व पर अधिक से अधिक मतदान करके मतदाता अपनी भागीदारी करके चुनें गांव की छोटी सरकार
– पोलिंग पार्टी ईवीएम व पूरी चुनाव सामग्री सहित पोलिंग बूथ पर हुईं रवाना
जिला में दो सरपंच और 578 पंच निर्विरोध चुने गए हैं वहीं 22 वार्डो में पंच पद के लिए कोई आवेदन पत्र दाखिल ही नहीं हुए:-
फरीदाबाद,24 नवंबर।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी विक्रम सिंह नेे कहा कि जिला फरीदाबाद में शुक्रवार ,25 नवंबर को होने वाले पंच एवं सरपंचो के चुनाव को पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है, जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। डीसी विक्रम ने कहा कि मतदाता प्रजातंत्र के पर्व पर अधिक से अधिक मतदान करके अपनी भागीदारी करके गांव की छोटी सरकार चुनें।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने पोलिंग पार्टी की फाइनल रिहर्सल को संबोधित करते हुए कहा कि पोलिंग पार्टी पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें और पंचायत चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। जिला में पंचों व सरपंचो के लिए मतदान शुक्रवार,25 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव को स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी तैयारियां व इंतजाम पूरे कर लिए गए हैंं। पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए शुक्रवार, 25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को खंड स्तर पर फाइनल रिहर्सल करवाकर रवाना कर दिया गया है। जिला के सभी तीनों खंडों में चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों पूरी तैयारी कर ली गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि सभी पोलिंग पार्टियां शुक्रवार,25 नवंबर को मतदान के उपरांत उसी स्थान पर मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जिला में शुक्रवार,25 नवंबर को पंच व सरपंच के लिए सुबह 7 बजे से लेकर सायं 6 बजे तक मतदान होगा। उन्होंने बताया कि प्रात: 6 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल किया जाएगा। अगर कोई एजेंट सुबह 6 बजे नहीं पहुंचता है तो 10 मिनट इंतजार किया जाएगा। इसके बाद मॉक पोल शुरू कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिला में दो सरपंच ग्राम पंचायत पीएम बदरौला तथा किडावली गावों के और 578 पंच निर्विरोध चुने गए हैं। जबकि किडावली ग्राम पंचायत तो सर्व सम्मति से ग्रामीणों ने पहले ही निर्विरोध चुन ली है।
वहीं 22 वार्डो में पंच पद के लिए कोई आवेदन पत्र दाखिल ही नहीं हुए हैं। जहां वार्डो में पंच पद के लिए आवेदन पत्र दाखिल नही किए गए हैं। वहां पर हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आगामी आदेशों पर चुनाव करवाया जाएगा।
जिला के खंड फरीदाबाद की पोलिंग पाटियों को आरओ कम एसडीएम बङखल पंकज सेतिया की अध्यक्षता में डीएवी स्कूल सैक्टर -14 व खंड बल्लबगढ की पोलिंग पार्टियों को सेक्टर-3 स्थित राजकीय माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चुनाव से संबंधित सामग्री वितरित की गई। आरओ एवं एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद की अध्यक्षता में पोलिंग पार्टी को चुनाव से संबधित जानकारी भी दी गई। वहीं एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल की अध्यक्षता में शिव कालेज में तिगावं ब्लाक के लिए पंचायत चुनावों के लिए पोलिगं पार्टियों को रवाना किया गया।
