टीबी मुक्त भारत के प्रयास में रोटरी की अहम भूमिका : नरेंद्र गुप्ता

डीजी अशोक कंटूर ने टीबी के मरीजों को गोद लेने की अपील की
रोटरी डिस्ट्रिक 3011 ने टीबी मरीजों को गोद लेने की कवायद की शुुरु
फरीदाबाद, 21 नवम्बर=: रोटरी डिस्ट्रिक 3011 टीवी जागरुकता टीम के तत्वाधान में साईं धाम में रोटरी क्लब फरीदाबाद एनआईटी व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद नेक्स्ट द्वारा निक्षय मित्र, टीबी मरीजों के एडॉप्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक नरेंद्र गुप्ता व डीजी रोटेरियन अशोक कंटूर विशेष अतिथि के रूप में पीडीजी आशीष घोष, डा. कुसुम चौपड़ा, डा. खालिद मौजूद रहे। प्रोजैक्ट प्रायोजक रोटेरियन वीरेंद्र मेहता व रोटेरियन कुलदीप सिंह साहनी रहे। जबकि विशेष रूप से पीडीजी विनय भाटिया, डा. मोतीलाल गुप्ता, रो. सुनील खंडूजा, अमित आर्य, डा. शीला भगत डीटीओ एनआईटीआरडी व रोटेरियन नवीन पसरीचा, एजी सुनील मंगला, पीपी पसरीचा, राजन गेरा, उदय मेहता, भाजपा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, टोनी पहलवान, सुभाष जैन, वीनू शर्मा, लीना कश्यप, नीरज मित्तल, सुनील आदि मौजूद रहे। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के वर्ष 2030 तक के देश को टीबी मुक्त भारत बनाने के सपने में रोटरी क्लब की अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद सहित अन्य जिलों को टीबी मुक्त बनाने के लिए रोटरी डिस्ट्रिक 3011 की टीम द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय है। वहीं डीजी अशोक कंटूर ने कहा कि पोलियो के बाद अब टीबी मुक्त देश बनाने के कार्य को रोटरी क्लब मिशन के तौर पर लेकर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि क्लब द्वारा टीबी के मरीजों को गोद लेने, उन्हें डाइट व स्वास्थ्य विभाग की मदद से जांच व दवाईयां आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से टीबी के मरीजों को गोद लेने की भी अपील की। इस मौके पर 25 टीबीग्रस्त मरीजों को गोद लिया गया जबकि 20 अन्य टीबी के मरीजों को गोद लिए जा रहा है। वहीं इस अवसर पर डा. शीला भगत, डा. खालिद ने टीबी के लक्षण, उपचार व बचाव के बारे में जानकारी दीं। वहीं पीडीजी आशीष घोष ने भी लोगों को संबोधित किया । वहीं साईं सेवक मोतीलाल गुप्ता द्वारा साईं धाम में डॉट सेंटर खोलने का प्रस्ताव रखा गया। इस मौके पर रोटेरियन वीरेंद्र मेहता व कुलदीप साहनी ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें उम्मीद है कि डिस्ट्रिक 3011 के तहत आने वाले क्षेत्रों को जल्द ही टीबी मुक्त करने का प्रयास सफल साबित होगा। इस मौके पर 200 स्कूली बच्चों को बैग व स्वास्थ्य विभाग को डाइट  किट सौंपे गए।