लोगों को मूलभ्ूात सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए जेजेपी कटिबद्ध : दिगविजय सिंह

 

फरीदाबाद। इनसो के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिगविजय सिंह आज राठौर वाटिका,ऊंचा गांव बल्लभगढ़ विशाल जनसभा को संबोधित किया। इससे पूर्व बल्लभगढ़ की पावन धरती पर पधारने पर  इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा और बल्लभगढ़ युवा हल्काध्यक्ष सौराज अधाना ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दिगविजय सिंह चौटाला का स्वागत किया। इसके बाद सभी अंबेडकर चौक पहुंचे जहां दिगविजय सिंह चौटाला ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर फूलो की माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। इसके उपरांत मोटरसाईकिल के काफिले के साथ सभी जनसभा स्थल पर पहुंचे। इस मौके पर ठाकुर राजाराम, अजय भड़ाना,रवि शर्मा,सौराज अधाना,अरविन्द भारद्वाज,कुलदीप तेवतिया,आशुतोष गर्ग,नीरज,विनय धतरवाल,धीरेन्द्र,अमर दलाल,गऊ सेवक शिवा दाहिया,गऊ सेवक सुनील तेवतिया,हरिराम किराड़,हरि सिंह,सोनूू भाटी,सोनू पलवल,योगेश भाटी सहित सैकड़ो कार्यकता मौजूद थे।  इस अवसर पर दिगविजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी के संस्थापक अजय सिहं चौटाला के मागदर्शन और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कल्याणकारी नीतियो के कारण आज जेजेपी में जनता का विश्वास ना केवल बढ़़ा है अपितु जनता इससे जुडुने को आतुर है। उन्होनें कहा कि हमारी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है जनता से किए गए वायदों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जा रहा है और हरियाणा की जनता को सभी मूलभूत सुविधाऐ उपलब्ध हो इसके लिए जेजेपी कटिबद्व है। उन्होनें कहा कि जेजेपी को आगे बढ़ाने में युवाओं का खासा योगदान रहा है और इन्हीं की बदौलत अब तो यह पार्टी दूसरे राज्य में भी तेजी से अपने पैर पसारं रही है। दिगविजय सिंह चौटाला ने कहा कि सक्रिय कार्यकर्ताओं की कमेटी बनाई जाए जो क्षेत्रीय लोगों से निरंतर संपर्क में रहें और जरूरतमंदों की सहायता तथा जनहित की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इनसो जिलाध्यक्ष रवि शर्मा और बल्लभगढ़ युवा हल्काध्यक्ष सौराज अधाना ने कहा कि हम दिगविजय सिंह चौटाला का बल्लभगढ़ की पावन धरती पर पधारने पर इनसो की पूरी टीम और बल्लभगढ़ की सरदारी की तरह से हार्दिक स्वागत करते है। उन्होनें कहा कि जेजेपी के संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के मागदर्शन व प्रदेश के युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और दिगविजय सिंह चौटाला की कड़ी मेहनत के नतीजे की बदौलत ही पार्टी आज र्शीष मुकाम पर है। हाल ही पंजाब यूनिवर्सिटी में हुए चुनाव में जिस तरह पार्टी के प्रत्याशी को वहां के छात्रों ने विजयी बनाया उससे यह सिद्व होता है कि इनसो की लोकप्रियता और जेजेपी पर युवाओं का विश्वास हरियाणा प्रदेश के बाहर भी लगातार बढ़ता जा रहा है।  उन्होनें कहा कि फरीदाबाद के युवाओं में पार्टी के लिए जज्बा कूट कूटकर भरा हुआ है और उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाती है उसे वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से पूरा करते है। अंत में जनसभा को सफल बनाने के लिए रवि शर्मा ने आए हुए सभी गणमान्य अतिथियों,माताओं, बहनों युवाओं और कार्यकताओ का आभार प्रकट किया।