Faridabad : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि०) सेक्टर 15 में पिछले 18 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 7:00 बजे तक समागम शब्द विचार व कीर्तन का भव्य आयोजन अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ किया गया।उसके पश्चात लंगर प्रसाद का वितरण किया जाता रहा। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की अध्यक्षा राणा कौर भट्टी ने बताया कि गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव का भव्य आयोजन विशेषता पिछले 3 दिन से 8 नवंबर सुबह 5:30 बजे से विभिन्न स्थानों जैसे अमृतसर ,बंगला साहेब आदि से आए रागी भाइयों के साथ-साथ निजी गुरुद्वारा के रागी भाइयों ने कीर्तन में भाग लेकर बाबाजी के आगे अपनी हाजिरी लगाई। कीर्तन के बाद अटूट लंगर प्रसाद वितरण हुआ । कमेटी की अध्यक्षा भट्टी ने यह भी बताया कि पिछले 2 साल कोरोना काल के बाद इस वर्ष संगत में काफी उत्साह नजर आया और लगभग 30 से 35 हजार की संख्या में संगत ने बाबा जी का आशीर्वाद लिया और लंगर प्रसाद चखा ,साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि साध संगत ने लंगर सेवा में भी बढ़-चढ़कर अपना योगदान दिया। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रकाशोत्सव हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को गुरु नानक देव जी के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि गुरु नानक देव जी ने कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर लोगों के जीवन में नया प्रकाश भरने का कार्य किया है।
