-सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने की शिरकत
-15 जोड़ों की कराई शादी
फरीदाबाद, 5 नवंबर (ब्यूरो) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राहण सभा की ओर से शनिवार को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान 15 जोड़ों की शादी करवाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद रामचंद्र जांगड़ा मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अति वशिष्ठ अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिकरत करके समारोह का ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने अपनी तरफ से समाज को सवा पांच लाख रुपए देने की भी घोषणा की। इस दौरान मूलचंद शर्मा ने कहा कि जांगिड समाज आए दिन जरूरतमंद लोगों की सेवा करता है। आए दिन सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करवाकर सभी समाज में एक मिशाल पेश करता है। सभी समाज के लोगों को इस तरह के आयोजन करने आए। सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि उनको अपने समाज पर गर्व होता है। उनका समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करके जरूरतमंद लोगों की मदद करता है। उन्होंने कहा कि वह समाज के काम के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली से आए जांगिड़ समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। समाज के सदस्यों ने सभी जरूरतों का सामान वर वधू को दिया। सामूहिक विवाह में दूल्ले घोड़ी पर चढक़र बैंड बाजे के साथ बारात लेकर अपनी दुल्हन को लेने के पहुंचे। सभी ने रस्म रिवाज के साथ फेरे लेकर एक दूसरे को अपना जीवन साथी बनाया। अलग-अलग राज्यों से आए सभी अतिथियों का माला पहनाकर जिला प्रधान चरणपाल जांगड़ा, सचिव राजेंद्र जांगड़ा व कार्यकारिणी ने स्वागत किया। सभी लोगों ने मिलकर वर वधू को आशीर्वाद दिया। समारोह में विशेषतौर पर डा. सीपी शर्मा, पूर्व विशेष सचिव विधानसभा कैलाश बरनेला, प्रर्व प्रधानमहासभा आरके के केशव, पूर्व संयुक्त आयुक्त एनएल जागिंड, रतनलाल शर्मा, धनपत सिंह जांगड़ा, धनसिंह, धर्मपाल जांगड़ा, जयसिंह जांगड़ा, कामना जांगिड, सहायक आयुक्त परमानंद जांगड़ा, नारायण साड़ी वाला, मूलचंद जांगड़ा, धर्मचंद, सोमदेव जांगड़ा, कांग्रेस नेता मनोज गुप्ता, सुभाष पांचाल, टेकचंद जांगिड, उधम जांगिड़, गोपाल शास्त्री, कुबेर जांगिड़, लक्ष्मीनारायण, मनोजवंधु उपाध्यक्ष, जयकिशन , राजेश, सतपाल वत्स, हनुमान प्रसाद, ओमप्रकाश, राजू पीताबंद, परमलाल, पुष्पा जांगिड़, कमलाबोंडवाल, सहित कई गांव के सरपंच और पंच मौजूद रहे।
