कर्मचारी मिले गैर हाजिर

आज जब जांच के सम्बंध में मुख्यमंत्री उड़न दस्ता फरीदाबाद की टीम मार्केट कमेटी कार्यालय होडल पहुची तो वहा करीब 5/6 कर्मचारी ही हाजिर मिले, रिकार्ड उपलब्ध कराने वाला कोई जिम्मेवार कर्मचारी/अधिकारी नही था। इस सम्बंध में SDM होडल को अवगत कराते हुए रिकॉर्ड उपलब्ध कराने व कार्यालय का निरीक्षण करने बारे अनुरोध किया गया व उनके मौखिक आदेश पर सचिव मार्केट कमेटी होडल कार्यालय का औचक निरीक्षण श्री प्रेम प्रकाश नायब तहसीलदार होडल व श्री रोजे खान निरीक्षक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद की संयुक्त टीम द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री वीरेन्द्र सिंह सचिव दोपहर 12:00 बजे कार्यालय में हाजिर आये। जिन्होंने पूछताछ पर देरी से आने का कारण बीपी ज्यादा होना बतलाया। निरीक्षक के दौरान कुल 22 कर्मचारियों/अधिकारियों में से 9 कर्मचारी/अधिकारी बिना किसी कारण के दोपहर 12 बजे तक कार्यालय नही आने पर गैर हाजिर मिले।
इस विषय में रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा रही है।