एनीमिया जांच शिविर का निशुल्क कैंप लगाया

डॉ सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र एवं भारत विकास परिषद् माधव शाखा  के संयुक्त तत्वाधान में सरकारी महिला कॉलेज,, सेक्टर- 16A, फरीदाबाद एनीमिया जांच शिविर का निशुल्क कैंप लगाया गया।
जिसमे  220 लड़कियों की जांच की गयी। इसमें से 20 महिलाओं का हीमोग्लोबिन 10 ग्राम से भी कम पाया गया।
भारत विकास परिषद् की माधव शाखा द्वारा हीमोग्लोबिन बढ़ाने की दवाईयाँ दी गयी  व् खान-पान के विषय में जानकारी भी दी गयी।
भारत विकास परिषद् माधव शाखा से श्री निधि जैन, लोकेश गर्ग, नरेन्द्र बंसल, H.K लुढ़ानी जी भी मौजूद रहे।