सुरक्षित नारी उन्नत भारत के अभियान के पथ पर अग्रसर होते हुए फरीदाबाद ऑब्सटेट्रिक्स और गाइनेकोलोजिइस्ट सोसायटी ने एमटीपी कमेटी फोगसी तथा पब्लिक अवेयरनेस कमेटी के साथ मिलकर एक कांफ्रेंस एमटीपीकॉन का आयोजन किया ।
इसमें हमारे देश के विरिस्ट डॉक्टर्स ने भाग लिया तथा सुरक्षित गर्भपात के नए कानून वा उस से जुड़ी बीमारी तथा इलाज के बारे जानकारी दी
डॉक्टर किरण चांदना , डॉक्टर रिचा शर्मा वा डॉक्टर कल्याण बरमाडे के द्वारा सरस्वती पूजा के बाद, स्किट, पब्लिक अवेयर नेस तथा साइंटिफिक प्रोग्राम मुख्य आकर्षण रहे।
मुख्य अतिथि डा उषा शर्मा, डा कमल बक्शी , विरिष्ट अतिथि डा माधुरी पटेल, डा मनिंदर आहुजा, डा रागिनी अग्रवाल, डा अर्चना वर्मा, डा बसाब मुकेर्जी, डा बिपिन पंडित ने कार्य क्रम की सरहायना की और मार्गदर्शन किया।
विशेष अतिथि डा पंकज मुतनेजा, डा विनय गुप्ता , डा पुनीता हसीजा, डा अनिल मालिक, डा दिनेश गुप्ता ने मंच से सब को संदेश दिया।
गर्भपात कानूनी रूप से मान्य है लेकिन सुरक्षित स्थान वा परशिक्षित डॉक्टर द्वारा और मापदंड के अनुसार ही किया जा सकता है। परिवार नियोजन के साधन अपनाने पर जोर देना होगा। अधिक बार गर्भपात से नुकसान हो सकता है। परिवार नियोजन
बचाव ने ही सुरक्षा है।सभी लोग जागृत हो क्योंकि स्वस्थ जननी ही उन्नत भारत का आधार है।
