जगदीप दूहन की स्मृति में एक श्र्द्धांजलि सभा हरियाणा भवन में आयोजित

Faridabad-सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा के नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में नियुक्त उपनिदेशक स्वर्गीय श्री जगदीप दूहन की स्मृति में एक श्र्द्धांजलि सभा हरियाणा भवन में आयोजित की गई जिसमें दिल्ली के मीडिया प्रतिनिधियों के अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री अमित आर्य और मीडिया कोर्डिंनेटर श्री मुकेश वशिष्ट ने भाग लिया। श्री जगदीप दुहन का सोमवार को हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया था।
श्री अमित आर्य ने स्वर्गीय जगदीप दुहन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और कहा कि वे बेहद कर्मठ और कार्यदक्ष अधिकारी थे। उन्होंने कहा कि श्री दुहन के रूप में हरियाणा सरकार ने एक बेहद कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी और उन्होंने एक नजदीकी मित्र खो दिया है। सभा में अपने व्यक्तिगत अनुभव सांझे करते हुए श्री अमित आर्य ने बताया कि जगदीप दुहन समय की परवाह न करते हुए दिन रात अपने काम में लगे रहते थे और हर काम को स्वयं करने में ही भरोसा रखते थे।
इस श्रद्धांजलि सभा में दिल्ली के कई जाने माने मीडिया संस्थानों के पत्रकार श्री विजेंद्र बंसल, श्री मुकेश वशिष्ट मुख्यमंत्री के मीडिया कोर्डिनेटर, श्री महिपाल जी सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सूचना जनसंपर्क विभाग, श्री एस अमृतपाल सिंह, श्री गणेश चौहान, श्री रवि यादव, श्री हरप्रीत सिंह, श्री कमल कंसल व कई महिला पत्रकार भी शामिल हुई इन सभी ने श्री दुहन के साथ बिताए पलों को याद करते हुए उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख जताया और उनके निधन को एक अपूर्णीय क्षति बताया। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए श्री दुहन के परिवार को यह अपूरणीय क्षति सहने की ताक़त देने की भी प्रार्थना की।
—————-