सेक्टर-15 में रेजिडेंट वेलफेयर एसो. ने किया दो दिवसीय दीवाली मेले का आयोजन
फरीदाबाद। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पंकज रामपाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को वोकल फॉर लोकल का नारा दिया है, उसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे है। उन्होंने कहा कि लोग बाहरी उत्पादों के बजाए स्वदेशी उत्पादों में अधिक रुचि ले रहे है और आने वाले दीपावली के त्यौहार पर इसका जीता जागता उदाहरण देखने को भी मिल जाएगा। पंकज रामपाल शनिवार को सेक्टर-15 रेजिडेंट वेलफेयर एसो. व एनसीआर इंफोटेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय दिवाली मेले का शुभारंभ करने के उपरांत उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। पंकज रामपाल ने कहा कि दिवाली एक ऐसा त्यौहार है, जिसे हर भारत वासी पूरे उत्साह से मनाता है, लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा वोकल फॉर वोकल के किए आह्वान के चलते अब लोग अपनी संस्कृति के इस त्यौहार पर स्वदेशी उत्पादों की ज्यादा खरीदारी करते है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल के अभियान को सफल बनाने के लिए स्वदेशी उत्पादों का ज्यादा प्रचार प्रसार करें। इस मेले के आयोजन के लिए पंकज रामपाल ने आरडब्ल्यूए के प्रधान एकता रमन व नीरज चावला को बधाई दी। इस अवसर पर कृष्ण आर्य , रवि दूदेजा, राहुल कुमार, मीनाक्षी चावला, रोहिणी रामपाल, मीनू आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।
