जैसा आप सब को ज्ञात है कि साई धाम, साई धाम मार्ग सेक्टर 86, फरीदाबाद में प्रत्येक शनिवार को प्रातः 10 से 1.30 बजे तक निःशुल्क हर उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाता है। इसी के चलते आज दिनांक 1.10.2022 सरकारी डॉक्टरों द्वारा 42 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अगले शनिवार को आप तथा आप के संबंधित किसी ने बुस्टर डोज नहीं लगवाया है तो इस सेवा से लाभ उठायें। कैंप का आयोजन रोटरी क्लब फरीदाबाद मिडटाउन ने किया।
