यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर आर० एन० सिंह ने हरियाणा सरकार के पूर्व पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल के साथ यमुना रक्षक दल के स्टीकर का लोकार्पण किए। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता के लिए यमुनानगर से प्रयागराज तक व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही अन्य राज्यों में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर देव भूमि उत्तराखंड के डाक पत्थर से लाए गए पवित्र यमुना जल एवं हरिद्वार, हरि की पौड़ी से लाए गए पवित्र गंगा जल का सम्मिश्रण भेंट कर राष्ट्रीय तथा वैश्विक स्तर पर जनमानस तैयार किया जाएगा। डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि यमुना जी की अविरलता तथा निर्मलता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा के माध्यम से जन जागृति लाने तथा समस्त प्राणीमात्र के कल्याणार्थ प्रयास किए जा रहे हैं। वे हरियाणा सरकार के पूर्व पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल के कार्यकाल में हुए साकारात्मक प्रयासों की प्रशंसा किए। हरियाणा सरकार के पूर्व पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यमुना रक्षक दल के प्रत्येक कदम मानवता के प्रति समर्पित हैं अतः इसके लोक कल्याणकारी कार्यों की सराहना करता हूँ।
