फरीदाबाद, 26 सितंबर। सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले दो दिन से लंपी वायरस से ग्रस्ति गायो की सेवा का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्र्रम में सोमवार को सोमप्रकाश चेरिटेबल ट्रस्ट ने शिव न्नंदी गउ चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के सहयोग से सैक्टर-19 और ओल्ड फरीदाबाद के अंदर लंपी वायरस से ग्रस्ति गायो की देख रेख की। इस मौके पर सचिन शर्मा ने कहा कि शिव न्नंदी गउ चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी हरि भाटी और उनकी पूरी टीम ने हमारे साथ मिलकर हमे पूरा सहयोग दिया है और मैं हरि भाटी और उनकी पूरी टीम का बहुत आभारी हुं की वह ऐसे समय मेें हमारे साथ खड़े है। सचिन शर्मा ने बताया कि लंपी वायरस से ग्रसित या लक्षण दिखाई देने पर पशुओं को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकती है। इससे बीमार पशु को ज्यादा नुकसान होने का खतरा रहता है। वैक्सीन के बजाय बीमार पशु को दवाईयों, पौष्टिक चारा देकर इम्युनिटी बढ़ाई जा सकती है। जिससे पशु जल्द ठीक हो सकता है। इस कार्य में विधायक नरेन्द्र गुप्ता सहित सरकारी अधिकारी डॉ. सरिता मान एवं आरएसएस से गंगा शंकर मिश्र का भी विशेष सहयोग हमे मिल रहा है। इस अभियान के दौरान शिव न्नंदी गउ चिकित्सा सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारी हरि भाटी ने लंपी वायरस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लंपी एक संक्रामक रोग है, जिसमें पशुओं में बुखार और त्वचा पर दाने निकलने जैसे लक्षण पनपते हैं, इससे जानवरों की मौत भी हो सकती है। यह बीमारी संक्रमित मच्छरों, मक्खियों, जूं के सीधे संपर्क में आने से फैलती है, इसके अलावा गंदे खाने-पीने और हवा से भी इसके फैलने का खतरा होता है। उन्होने कहा कि जब जानवर इस बीमारी से संक्रमित होते हैं तो बुखार और अन्य लक्षणों से वह कमजोर हो जाते हैं। इससे दूध के उत्पादन पर गंभीर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि अगर पशु को समय पर टीका दिया गया हो तो बीमारी और दूध उत्पादन पर लंपी रोग के असर को कम किया जा सकता है। इस मौके पर राहुल कपासिया, रविन्द्र नागर, राहुल, योगेश एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
