आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया

सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत अन्नदान- महादान मुहीम के तहत श्री विक्रम सिंह उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद के मार्गदर्शन मे रैड क्रॉस भवन फरीदाबाद मे
जिला रेडक्रॉस सोसायटी फरीदाबाद तथा लायंस क्लब फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आर्थिक रूप से कमजोर तपेदिक के मरीजो को विशेष पोषाहार वितरण किया गया।मुख्य अतिथि के रूप मे श्री वीरेन्द्र सिंह तँवर सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार उपस्थित रहे,
सचिव बिजेन्द्र सौरोत ने बताया कि 3 साल पहले हमारे द्वारा यह मुहिम चलाई गई थी कि अपने जन्म दिवस,विवाह की वर्षगांठ पर एवम् अन्य किसी विशेष अवसर के ऊपर सामाजिक कार्य कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का कार्य किया जाए। इन कार्यों के लिए लोगों को भी प्रोत्साहित किया जाता है अवसर पर लायंस क्लब फरीदाबाद के सहयोग से 30 तपेदिक रोगियों को प्रोटीन डाइट वितरण कर मानवता का संदेश दिया गया। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी का एक ही उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ कर मानव हित कार्यो बढ़ावा देना है,
मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी सदैव मानव हित के कार्यों निरंतर करती रहती है, सभी सामाजिक संगठनों को सहयोग के साथ में समाज को एक नई दिशा देने का काम करती है। मैं उनकी पूरी टीम को आज इस विशेष अवसर के ऊपर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। वितरण कार्यक्रम के मुख्य संयोजक श्री अर्णव भनोट और लायंस क्लब के रीजनल चेयरमैन अनिल खुराना ने भरोसा दिलाया कि भविष्य मे भी लायंस क्लब ज़िला रैड क्रोसड सोसाइटी फरीदाबाद के साथ मिलकर विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियों में निरंतर भागीदारी करता रहेगा तथा जल्दी ही आर्थिक रूप से कमजोर जरूरत मन्द लोगो के लिए विशेष राशन वितरण कार्यक्रम किया जाएगा।मंच का कुशल संचालन डॉ एम पी सिंह ने किया ।।
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विरेन्द्र गौड़ उपसंरक्षक , उप अधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी अनिल प्रताप, दीपक कुमार, डॉक्टर एमपी सिंह, टी.बी कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया, सुशील कुमार, संजीव कुमार,जितेंद्र कुमार के अलावा रैड क्रॉस सोसाइटी और लायंस क्लब से जुड़े अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।