*हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस का हुआ आयोजन*
यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस के अवसर पर 1857 के स्वतन्त्रता संग्राम के अमर महान नायक शहीद राव तुलाराम जी सहित सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव से हीं वीर एवं बलिदानियो की धरती रही है। डॉ. सिंह ने अमर शहीद राव तुलाराम जी के राष्ट्र प्रेम, समर्पण एवं सर्वोच्च बलिदान की चर्चा करते उन्हें अतुलनीय वीर बलिदानी बताया। उन्होने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम जी की जीवनी से हम सबको शिक्षा लेने की आवश्यकता है। डॉ. सिंह ने कहा कि हमें गर्व है कि आज के तारीख मे भी देश की सभी सीमाओं पर सजग प्रहरी के रूप में हरियाणा के वीर जवानों की समर्पित सेवा सबसे अधिक है।
उपस्थित गणमान्य लोगों ने शहीद राव तुलाराम जी तथा सभी ज्ञात-अज्ञात शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त किए।
पुष्प एवं विचारों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अनुशासन कमेटी की चेयरमैन बहन नीरा तोमर, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) नारायण सिंह, संगठन मंत्री पं. के बी दूबे, श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेशसिंह, चन्द्रशेखर यादव, विष्णु पाण्डेय आदि प्रमुख थे।
