क्राइम ब्राच उंचा गांव की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 600 ग्राम गांज बरामद
आरोपी पंकज को गांजा सप्लाई करने वाला आरोपी सुमित भी गिरफ्तार,
फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम श्री मुकेश मल्होत्रा के द्वारा शहर में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच उंचा गांव प्रभारी जगवीर सिंह की टीम ने गांजा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोप का नाम पंकज है। आऱोपी मूल्य रुप से उत्तर प्रेदश के पीलीभीत का तथा वर्तमान में बल्लबगढ की तिरखा कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से रेड कर थाना सेक्टर-8 के एरिया यादव डेरी के पास से गांजा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से मौके पर 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-8 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सुभाष कॉलोनी में रहने वाले सुमित से गांजा खरीद कर लाता है। आरोपी समित को भी क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो आरोपी नशा करने के आदि है। नशे की पूर्ती के लिए गांजा बेचने का काम करते है। आरोपी सुमित पहले भी गांजा बेचने के मुकदमें में जेल जा चुका है। आरोपी पंकज को अदालत में पेश कर नियामानुसार कार्रवाई की गई तथा आरोपी सुमित क आज अदालत में पेश किया जाएगा।
