रक्तदान के नये विश्व – कीर्तिमान की ओर अ. भा. ते. यु. प. के बढ़ते चरण

फरीदाबाद, विश्व की सर्वाधिक रक्तदाता संस्था अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद ने अपने कर्मठ उत्साही एवं देशभक्ति की भावना से ओत- प्रोत हजारो – हजारो युवाओं के सकारात्मक सक्रिय सहयोग से ,देश के नगरों ,महानगरों ,कस्बों तथा सुदूर ग्रामीण अंचलों में फैली 350 से अधिक शाखाओं के बल पर ,रक्तदान के महाअभियान मेगा ब्लोइड डोनेशन ड्राइव(MBDD) के माध्यम से, आगामी 17 सितम्बर 2022 को रक्तदान का नया इतिहास रचने की ओर कदम बढ़ा दिए है।
हमारा लक्ष्य देश और विदेश में प्रवासित भारतीय नागरिकों के माध्यम से लगभग 2000 रक्तदान शिविरों का आयोजन अनुमानतः150000 यूनिट से अधिक रक्तदान करवाना है।केवल भारत के अलावा विदेशों में प्रवासित भारतीय नागरिकों के माध्यम से लगभग 18 देशों में 36 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित करवा रहे हैं।

तेरापंथ भवन में विराजित साध्वी श्री सुभप्रभा जी ठाणे -4 के आशीर्वचन से तेयुप के युवा साथियो में कार्य करने की ऊर्जा प्राप्त हुई।

तेयुप फरीदाबाद के अध्यक्ष श्री विवेक बैद ने तेयुप फरीदाबाद के बारे में विस्तृत जानकारी पत्रकार बंधुओ को दी। तेयुप फरीदाबाद आध्यत्मिक कार्यो के साथ साथ सामाजिक कार्यो में भी मानवता के लिए काफी कार्य करते है।
तेयुप के उपाध्यक्ष श्री विनित बैद ने फरीदाबाद में लगाये जा रहे सभी 9 सेंटरों की विस्तृत जानकारी दी,
कैम्प लिस्ट:- तेरापंथ भवन सेक्टर-10,अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़, सर्वो टेक्नोलॉजी आई एम टी,पोलीमेडिकरेसेक्ट 59,इंडिकेशन इंस्ट्रूमेंट सेक्टर,6,अमृता हॉस्पिटल,जैन मंदिर डबुआ कॉलोनी,सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र सेक्टर-8 फरीदाबाद ये कैम्प लगाए जा रहे है आप अपनी सुविधानुसार रक्तदान कर सकते है।

मीडिया प्रभारी व अभातेयुप सदस्य श्री राजेश जैन ने बताया कि भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में अभातेयुप पूरे भारत में लगभग 2000 कैंपो का आयोजन 17 सितंबर 2022 को करने जा रहे है। 17 सितंबर को अभातेयुप का 58 वा स्थापना दिवस व माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिन भी है।