मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से पृथला क्षेत्र में तेजी से घूम रहा विकास का पहिया : नयनपाल रावत


विधायक ने किया 2.50 करोड़ से बनने वाली 6 सडक़ों के  निर्माण कार्य का शिलान्यास
फरीदाबाद।
 हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत ने आज पृथला क्षेत्र की 6 मुख्य सडक़ों के नवीनीकरण कार्य का विधिवत रूप से शिलान्यास किया। करीब ढाई करोड़ की लागत से बनने वाली इन सडक़ों का निर्माण मार्केटिंग बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिनके पूरा होने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। इन सडक़ों में 83.36 लाख की लागत से बनने वाली गांव पन्हेड़ा कलां से जवां तक, 40.43 लाख से बनने वाली गांव छांयसा से मोठूका तक,  36.88 लाख की लागत से बनने वाली गांव चंदावली से बुखारपुर तक, 32.66 लाख की लागत से बनने वाली गांव मच्छगर से शाहूपुरा तक, 38.29 लाख की लागत से बनने वाली गांव पन्हेड़ा कलां से नरियाला तक तथा 18.29 लाख की लागत से बनने वाली गांव मोहना से नंगला वालीपुर तक की सडक़ें शामिल है। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक नयनपाल रावत का पगड़ी पहनाकर एवं फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए विधायक नयनपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आर्शीवाद से पूरे पृथला क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। आने वाले समय में पृथला क्षेत्र की सभी सडक़ें चकाचक करवा दी जाएगी ताकि एक गांव से दूसरे गांव जाने में लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पीछे बरसाती मौसम के चलते इन सडक़ें के निर्माण के कार्य में देरी हुई थी, लेकिन अब जल्द ही यह सडक़ें बनकर तैयार हो जाएगी। श्री रावत ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने जिस प्यार व आर्शीवाद से उन्हें विधानसभा में भेजा है, एक लायक बेटे की तरह वह इस क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास करवाकर अपना दायित्व निभा रहे है। उन्होंने कहा कि सडक़ों क अलावा क्षेत्र में बिजली, पानी सहित अन्य समस्याओं पर भी तेजी से काम किया जा रहा है और अधूरे विकास कार्य पूरा करने के लिए अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए गए है। इस अवसर पर मनोज घनगस, अमीचंद पीटीआई, धर्मवीर पूर्व सरपंच, सुरेश शर्मा, ओमपाल, मान सिंह, राजवीर, संदीप शर्मा, योगेश गौड़, प्रदीप, रविन्द्र, जगदीश, राजकुमार, अशोक, जेई सुनील मार्किट बोर्ड, सतबीर सेक्रेटरी पंचायत, ज्ञान कौशिक, लक्ष्मण तंवर, दिगम्बर चौधरी सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।