सेवा भारती हरियाणा द्वारा फरीदाबाद में  महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ    

फरीदाबाद-04 सितंबर। सेवा भारती द्वारा एनआईटी न० 1 में वंचित वर्ग की बच्चियों के लिए एक महिला कंप्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र का  विधिवत पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुआ। जिसमें सेवा आरती के प्रमुख कार्यकर्ता भीम जी पाहवा भुवनेश जी, मोहन जी, विजय जी, आत्म प्रकाश जी, राधा जी पूनम जी, कपिल जी, देवेश दुबे जी उपस्थित रहे।

इस केंद्र में क्षेत्र की बच्चियों को प्रशिक्षण आई टी इंजिनियर श्री पंकज जी और श्री शान्तनु जी देंगे। आज इन्होंने कंप्यूटर सीखने वाली बच्चियों को कंप्यूटर के बारे में प्रारंभिक जानकारी दी। वर्तमान समय में मनुष्य जीवन में कंप्यूटर के महत्व को विस्तार पूर्वक बताया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्गदर्शन में सेवा भारती शहरी एवं ग्रामीण अंचल में सेवा भारती के माध्यम से विभिन्न तरह के सेवा कार्य रुपी प्रकल्प संचालित करती है।