फरीदाबाद, 30 अगस्त। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जवाहर कॉलोनी में 7 बेड के नए हॉस्पिटल गुरु नानक चैरिटेबल हॉस्पिटल का शुभारंभ पंच प्यारों की अगुवाई में किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल प्रधान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व हरमीत सिंह कालका प्रधान दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, विधायक नीरज शर्मा व फरीदाबाद के सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष तथा कमेटी मेंबर के अलावा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जवाहर कॉलोनी के प्रधान कुलवंत सिंह, सेक्रेटरी इंदर सिंह व अन्य सभी कमेटी मेंबरों का और मौजूद।
उपस्थित साध-संगत को सम्बोधित करते हुए जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि जवाहर कालोनी में सात बेड का अस्पताल खुलने से क्षेत्रवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अस्पताल में डिजीटल एक्सरे व ईसीजी सहित अन्य मेडिकल सुविधा आम जन को उपलब्ध करवाई जाएगी। सिख समाज हमेशा आम जन के सुख-दुख में भागेदारी निभाता है। सिख समाज का हमेशा प्रयास रहा है कि वह गरीब, जरूरतमंद व दीन दुखियों की सेवा करता रहे।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा जवाहर कॉलोनी के प्रधान कुलवंत सिंह, सेक्रेटरी इंदर सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान किया।
