फरीदाबाद.29 अगस्त।
रविवार को तिगांव हल्का में सुबोध चंद्रवंशी द्वारा आयोजित एक बूथ एक यूथ कार्यक्रम में प्रदेश युवाध्यक्ष रविंदर सागवान ने शिरकत की उन्होंने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का धन्यवाद करते हुए कहा कि जननायक जनता पार्टी प्रत्येक वर्ग को एक साथ लेकर जनसंदेश दिया है उनके मार्गदर्शन में पूर्वांचली प्रकोष्ठ का गठन कर पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी को एक एकजुटता के साथ आगे बढ़ने के लिए हाथ बढ़ाया है।
इस अवसर पर जननायक जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने कहा कि जिला फरीदाबाद में जजपा के साथ सभी वर्ग परिवार की भांति जुड़ा हुआ है अब उन्हें संगठन में जिम्मेदारी सौंपकर सक्रियता और एकजुटता के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
इस कार्यक्रम में नलिन हुड्डा, रविंद्र पराशर, अमर नरवत, प्रदीप चौधरी, उमेश भाटी, नंदराम पाहिल, बृजेश शर्मा, पंकज शर्मा, अरविंद भारद्वाज, किशन कपासिया, अनिल खुंटेला, जीत चौधरी, गजेंद्र भड़ाना, सुनील शास्त्री, रेनू चौहान, राहुल झा, गगन अरोड़ा, कुणाल वर्मा, अरविंद शर्मा, रिंकल भाटिया व अन्य शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
