फरीदाबाद 26 अगस्त।
नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के गत दिनों सम्प्पन हुए 11वे राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन में सर्व सम्मति से हुए चुनाव में नरेश कुमार शास्त्री को लगातार पांचवीं बार राज्य प्रधान व मांगें राम तिगरा को दूसरी बार महासचिव चुना गया। इसके अलावा रमेश तुषामड़ को वरिष्ठ उप प्रधान, सुनिल चिंडालिया को डिप्टी जरनल सेकेट्री,शिव चरण को मुख्य संगठनकर्ता, राजेश बागड़ी, कमला, विरभान बिडलान, सेवा राम व सुभाष गुन्सर को उप प्रधान, शारदा, परशोत्तम दानवए, नरेश मलखट व अनूप चिंडालिया को राज्य सचिव राजपाल को संगठनकर्ता और सुशीला व सोनिया ;गुरुग्राम, महेंद्र चांवरिया रेवाड़ी,मनोज असंध, बलराज पानीपत, बीरमति ;गोहाना व जगदीश नरवाना को केन्द्रीय कमेटी का सदस्य चुना गया। फरीदाबाद आगमन पर नगर निगम फरीदाबाद के कर्मचारियों की ओर से पांचवी बार प्रधान बने नरेश कुमार शास्त्री व दूसरी बार उप महासचिव बने सुनील चंडालिया उपप्रधान कमला तथा नवनिर्वाचित राज्य ऑडिटर परशुराम आधाना व राज्य सचिव अनूप चंडालिया का नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा जिला केमेठी की ओर से कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों ने फूल मालाएं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव बलबीर बालगोहर,संघ के जिला प्रधान दलीप बोहत, जिला सचिव नानक खेरालिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चंडालिया नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खांडिया, सचिव कृष्ण चिंडालिया, राकेश चिंडालिया, दर्शन सोया, सुदेश , सीवर मेन यूनियन के सचिव प्रदीप चावरिया,कुँवरपाल बालगोहर, धर्मवीर, मनोज शर्मा, शहाबुद्दीन, देवी चरण, शिवकुमार, जूनियर इंजीनियर वीरसिंह,प्रमोद पचौरी, बेद भड़ाना, राकेश शर्मा,
सरकार को दिया एक महीने का अल्टीमेटम
नव निर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार पर नगर निगमोंए परिषदों व पालिकाओं के गरीब कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि अगर इस समय सीमा में मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 22 सितंबर को काले बिल्ले लगाकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जाएंगे। आंदोलन के अगले चरण में 4 अक्टूबर को राज्य भर में झाड़ू प्रदर्शन किया जाएगा और 11 अक्टूबर को 12 घंटे की क्रमिक अनशन किया जाएगा। इसके बावजूद शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने मांगों का समाधान नहीं किया तो पालिका कर्मचारी 19.20 अक्टूबर को दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे ।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे निम्न हैं
पुरानी पेंशन बहाल करनेएकौशल रोजगार निगम भंग कर सभी कच्चे कर्मियों को पक्का करनेए सभी भत्तों सहित समान कामए समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करनेए अग्निशमन विभाग को पुन: शहरी स्थानीय निकाय विभाग में समायोजित करनेए1366 फायरमैन एवं ड्राइवरों को 2268 फायर ऑपरेटर कम ड्राइवर के पदों पर समायोजित करनेए आउटसोर्स पार्ट 1 व वर्क आउटसोर्सिंग डोर टू डोर व ओ एंड एम का ठेका प्रथा बंद कर विभाग के पे रोल पर लेनेए क्षेत्रफल व आबादी के अनुपात में नए पद सृजित कर नियमित भर्ती से भरनेए निजीकरण की नीतियों पर रोक लगानेएचार हजार रुपए मासिक जोखिम भत्ता देनेएकोरोना में मारे गए कर्मचारियों को 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता राशि व आश्रितों को पक्की नौकरी देनेएएक्स ग्रेसिया रोजगार स्कीम में लगाई गई शर्तों को हटाकर सरल करनेए कच्चे कर्मियों की आकस्मिक मृत्यु पर मिलने वाली राशि को 3 से बढ़ाकर 10 लाख करने आदि मांगें प्रमुख हैं।
