कदम्ब, कालिन्दी और कन्हैया में था अटूट संबंध-डॉ.आर एन सिंह

 

कदम्ब तथा हरश्रृंगार का वृक्ष लगाकर यमुना जी की अविरलता एवं निर्मलता की किए कामना
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह ने द्वापर कालीन सुप्रसिद्ध स्थल तिलपत स्थित प्राचीन राधेकृष्ण मंदिर के प्रांगण में कदम्ब का वृक्ष लगाकर डाक पत्थर वैराज से लाए गए पवित्र यमुना जल से सिंचित किए। दूसरी ओर राजीव कॉलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में कदम्ब तथा हरश्रृंगार के वृक्ष लगाए गए। आचार्य सर्वेश पाण्डेय वैदिक मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से डॉ.आर एन सिंह द्वारा वृक्षारोपण का कार्य संपन्न कराए। इस अवसर पर वजीरपुर निवासी पंडित राजन शर्मा, मंदिर प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि श्यामसुंदर भारद्वाज, श्यामसुंदर वशिष्ट, संजय कौशिक, अशोक शास्त्री, मुकेश शास्त्री,अभिषेक सिंह, सुखदेव तिवारी,गोविन्द पाठक, दीपक पाठक, शोभित आजाद, बंटी वशिष्ठ, बृजमोहन शर्मा, राजू ढोलकिया, मनीष ढोलकिया, हरिओम आदि कार्यक्रम में सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।