– मेरी शान और मेरी जान तिरंगा है : एसडीएम त्रिलोक चंद
बल्लभगढ़,11 अगस्त। डीसी जितेन्द्र यादव के कुशल मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से रोड सेफ़्टी ओमनी फाउंडेशन की टीम ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा रैली का सफल आयोजन गत सायं ऊचा गांव के स्कूल प्रांगण में किया गया।
हर घर तिरंगा रैली समारोह की अध्यक्षता एसडीएम बल्लभगढ़ त्रिलोक चंद ने की। जबकि एमसीएफ जॉइंट कमिश्नर प्रशांत अटकन , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से गंगा शंकर मिश्रा, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी सतीश चौधरी, तरुण शर्मा, जितेंदर बंसल, अरुण त्रिवेदी, सतीश चौधरी, एसएचओ कुलदीप सिंह और स्कूल प्रिंसिपल डॉक्टर कमल सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
जन जागरण समारोह में हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूक किया गया।
लोगों को बताया गया कि इस स्वतंत्रता दिवस पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा लगा कर उत्सव बनाए। तिरंगा हमारी आन, बान, शान और जान है। आगामी 15 अगस्त 2022 सभी लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ज़रूर फहराए। स्कूल के बच्चों ने कविताओं के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया मेरा देश कैसा होना चाहिए। सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि हमारे देश को आजाद हुए 75 वर्ष हो चुके हैं। फिर भी लगातार सड़क हादसे कम नहीं हो रहे। आगामी 15 अगस्त 2022 को 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर हम सब शपथ लें कि सड़क नियमों की पालना करेंगे। कभी भी गाड़ियों से बाहर निकल कर स्टंट नहीं करेंगे। सर्वे से मिली जानकारी के अनुसार देश में हर एक मिनट में एक सड़क दुर्घटना हो जाती है। इसलिए सड़क पर सावधानी से चले। खुद भी सुरक्षित रहें और दुसरो को भी सुरक्षित रखें। नया मोटर व्हीकल के नियमानुसार मिली जानकारी के अनुसार दो पहिया पर आगामी 1 फरवरी 2023 से चार साल तक के बच्चे को भी हेलमेट अनिवार्य होगा। जान है तो जहान है इसलिए दुपहिया पर हेलमेट ज़रूर लगाए।
