बल्लबगढ़ एरिया के ओयो होटल की पुलिस चौकी बस स्टैण्ड की टीम ने की चेकिंग व मैनेजर एवं स्टाफ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए

 

फरीदाबाद- 11 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा को लेकर पुलिस आयुक्त श्री विकास कुमार अरोड़ा के द्वारा महत्वपूर्ण स्थान, मॉल ,होटल बैंक इत्यादि को चेक करने दिए गए दिशा-निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी बस स्टैण्ड बल्लबगढ़ की टीम एरिया में आने वाले ओयो होटलों को चेक किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त व 24 अगस्त पर प्रधान मंत्री की सुरक्षा को लेकर एनसीआर एरिया में सतर्कता बढ़ाई गई है। सभी थाना चोरी प्रभारी द्वारा एरिया के मौजीज व्यक्ति, RWA प्रधान इत्यादि को सुरक्षा की दृष्टि से अगाह किया जा रहा है कि अपने एरिया के किरायेदारों, ड्राइवर, सहायक, मेड, इंत्यादी व्यक्ति जो उनके एरिया में रहते हैं की वेरिफिकेशन कराएं। बाहरी, अजनबी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पुलिस को दे।

आज सर्च अभियान के तहत सहायक उपनिरीक्षक भूपेंद्र और हवलदार मोहम्मद सलीम ने चौकी के एरिया में आने वाले ओयो को चेक किया और सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया और हिदायत दी कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना मिलते ही पुलिस को उसके बारे में सूचित करें। ताथ ओयो में के एरिया में निगरानी के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे होने के साथ साथ आने जाने वालो की आईडी के साथ एंट्री होनी चाहिए और रजिस्टर तारीख वाइज मेंटेन होना चाहिए।