फरीदाबाद, 7 अगस्त ): विधायक नरेंद्र गुप्ता ने सैक्टर-14 के निवासियों से रूबरू हुए और स्थानीय पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ करवाया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं के समाधान को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सैक्टर-14 के लगभग 14 पार्कों के लिए डेढ़ करोड़ से जीर्णोद्धार कार्य किया जाएगा। जिसकी शुरुआत आज से की गई है। उन्होंने कहा कि उक्त पार्क में धौलपुर पत्थर व टाइलें लगाने का कार्य किया जाएगा। इसी तरह अन्य पार्कों का सौंदर्यकरण भी जल्द से जल्द किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिला सचिव मुकेश अग्रवाल, मंडलाध्यक्ष अजरौंदा कुलदीप साहनी, मनोज मंगला सहित आरडब्ल्यूए के चेयरमैन आरएस गांधी, प्रधान वीरेंद्र मखीजा, पूर्व प्रधान वीरेंद्र चक्रवर्ती, आशु मेहरा, रुपिंद्र कौर, वीके अग्रवाल, अशोक जटवानी, प्रवीन जटवानी, सुदेश गुप्ता, शोभा गुप्ता, तनु वर्मा, मधु अग्रवाल, यशपाल जटवानी, अरुण मित्तल, अमिताभ गुलाटी, ललित सिंघल, महेंद्र गुप्ता, वीरेश सिंघल, पूरनलाल मेंहदीरत्ता के साथ-साथ एसडीओ नगर निगम सुरेंद्र खट्टर मौजूद रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक नरेंद्र गुप्ता के समक्ष, सीवरेज, लाइट,अतिक्रमण सहित अन्य समस्याएं रखी गईं जिनका विधायक नरेंद्र गुप्ता ने मौके पर ही ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए समाधाान की बात कही। लोगों को संबोधित करते हुए विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में सडक़ों का निर्माण कार्य जारी है तथा अन्य समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सैक्टर-16 में नया सर्किट हाउस तैयार किया जाएगा जोकि स्थानीय लोगों के लिए सौगात होगी। इसके अलावा जो अन्य सडक़ें निर्माण के लिए रह गई हैं, उनका निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरु किया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर आरडब्ल्यूए सदस्यों के साथ पौधारोपण भी किया और लोगों से अपील करते हुए कहा कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी अपने घरों व संस्थानों पर तिरंगा अवश्य लगाएं।
